asdbsudiusdyfu ed eu

सूरत। गुजरात के सूरत में मां-बाप की लापरवाही के चलते तीन साल की एक मासूम मौत का शिकार हो गई। सेल्फी लेने के चक्कर में हुए इस हादसे की पूरी दास्तां सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल मासूम बच्ची के मां-बाप सेल्फी लेने में व्यस्त थे उसी दौरान बच्ची झील में डूब गई। हैरानी की बात यह है कि उन्हें बच्ची के डूबने के बाद भी पता नहीं चला। हादसा सूरत के अल्थान गार्डन में हुआ है। पूरे मामले का खुलासा एक जूते की मदद से हुआ।
...ऐसे मिली बच्ची
दंपती ने अपनी बच्ची के ना मिलने पर सूरत पुलिस को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन एक दिन बाद फायर ब्रिगेड की टीम को झील के किनारे बच्ची का एक जूता मिला। जूता मिलने के बाद तहकीकात शुरू हुई। झील में सर्च ऑपरेशन किया गया। काफी देर बाद झील में बच्ची का शव मिला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
'कब झील में गिरी पता नहीं चला'
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 'बच्ची के माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ गार्डन में घूमने आए थे। जब बच्चे गार्डन में खेल रहे थे तब माता-पिता थोड़ा दूर चले गए। उसी वक्त बच्ची झील के पास गई और पानी में गिर गई।' इसकी जानकारी माता-पिता को नहीं थी, जब काफी देर ढूंढने के बावजूद बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसमें बताया कि वे लोग सेल्फी ले रहे थे और बच्चे गार्डन में खेल रहे थे। दोनों ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्हें पता नहीं चला कि बच्ची कब 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment